1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लॉकडाउन में रह रहे हैं साथ, एक-दूसरे के लिए किया शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' का शूट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लॉकडाउन में रह रहे हैं साथ, एक-दूसरे के लिए किया शॉर्ट फिल्म 'फैमिली' का शूट

लॉकडाउन के चलते आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में रह रहे हैं। दोनों जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

alia bhatt and ranbir kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है। 21 दिन के लॉकडाउन के चलते आलिया और रणबीर साथ में रह रहे हैं। दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। साथ ही दोनो हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म फैमिली में नजर आए हैं। यह शॉर्ट फिल्म लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक करने के लिए बनाई गई है। इस फिल्म के लिए दोनों ने एक-दूसरे के लिए कैमरापर्सन बन शूट किया है।

फिल्ममेकर प्रसून पांडे ने शॉर्ट फिल्म के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा-आलिया और रणबीर ने एक-दूसरे के लिए फिल्म शूट की है दोनों लॉकडाउन में साथ रह रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के लिए उनके पति निक जोनस ने शूट किया है। दोनों इस समय लॉस एंजलिस में रह रहे हैं।

अमित जी के लिए अभिषेक, रजनीकांत जी के लिए उनकी बेटी सौंदर्या ने शूट किया है। इन लोगों ने बहुत अच्छा शूट किया है कि एक-दूसरे के फ्रेम में भी नहीं आए। उन्होंने आगे बताया मेरे बेटे ने मेरी टैम्प्लेट वीडियो शूट की थी ताकि स्टार्स को आइडिया मिल सके उन्हें क्या करना है।

प्रधानमंत्री ने शॉर्ट फिल्म फैमिली की तारीफ करते हुए लिखा था- आप दूर हो सकते हैं और आप सामाजिक हो सकते हैं। शानदार वीडियो के साथ उचित मैसेज।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिसंबर में शादी करने वाले हैं। शादी मुंबई में ही होगी। खबरों की मानें तो 21 दिसंबर से शादी के फंक्शन शुरू होंगे, जो चार दिन तक चलेंगे। आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद शादी करेंगे। फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News