नई दिल्ली: आलिया भट्ट, करण जौहर की फिल्म 'कलंक' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए कारगिल पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कारगिल कॉलिंग।
Alia Bhatt Instagram Post
फिल्म में आलिया के साथ माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और वरुण कारगिल में कुछ अहम सीक्वेंस और एक गाने की शूटिंग करेंगे। वे एक सप्ताह के लिए वहां होंगे।
इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था, "मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की पूरी टीम अनोखी है।"
'कंलक' 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी।
Also Read:
चेतन भगत पर दो महिला पत्रकारों ने लगाया यौन शोषण का आरोप, वायरल हुआ स्क्रीनशॉट
चेतन भगत के बाद कैलाश खेर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट जुल्फी सईद पर महिला पत्रकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप
मलाइका अरोड़ा संग संदीप खोसला की पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
Latest Bollywood News