A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त और आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को IMDb पर मिली 1.2 रेटिंग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ThrilledForSadak2

संजय दत्त और आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को IMDb पर मिली 1.2 रेटिंग, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ThrilledForSadak2

आलिया भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 रिलीज हो गई है। फिल्म को IMDb पर 1.2 रेटिंग मिली है।

sadak 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT सड़क 2

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनीं फिल्म सड़क 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। आलिया भट्ट की  इस फिल्म को आईएमडीबी (IMDB Rating) ने 10 में से 1.2 रेटिंग दी है। साथ ही ट्विटर पर #ThrilledForSadak2 ट्रेंड कर रहा है।

कई लोग सड़क के फैन्स हैं तो उन्हें सड़क 2 का इंतजार था। वहीं कई यूजर इसे 2020 की फ्लॉप फिल्म बता रहे हैं।

आपको बता दें  'सड़क 2' का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो है और इसी के साथ यह भारत में यूट्यूब पर सबसे अधिक डिसलाइक किया जाने वाला वीडियो है। बिजनेसटुडे डॉट इन की रिपोर्ट में इंडिया टुडे डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (डीआईयू) के हवाले से बताया गया है।

करीब 90 लाख से अधिक डिसलाइक के साथ 'सड़क 2' तीसरे पायदान पर है, दूसरे नंबर पर 1.16 करोड़ डिसलाइक के साथ साल 2010 में आया पॉप स्टार जस्टिन बीबर का गाना 'बेबी' शामिल है और पहले नंबर पर 1.82 करोड़ डिसलाइक के साथ स्वयं यूट्यूब द्वारा पोस्ट किया गया '2018 रीवाइंड वीडियो' है।

12 अगस्त को जारी किए गए 'सड़क 2' के ट्रेलर को नेपोटिज्म को बढ़ावा दिए जाने के चलते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। जून में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से यह मुद्दा चर्चा में है।

Latest Bollywood News