मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डियर जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हैं। इस फिल्म वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अभिनय करती हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों से प्रशंसा हासिल करने वालीं आलिया का कहना है कि असफलता का डर एक ऐसी चीज है जो उन्हें सक्रिय बनाए रखता है। आलिया ने गुरुवार को सवाल-जवाब सत्र में अपने प्रशंसकों के सामने यह बात रखी।
इसे भी पढ़े:- आखिर शाहरुख ने आलिया कौन सा सपना किया पूरा?
एक प्रशंसक ने आलिया से असफलता के डर के बारे में पूछा। इस पर आलिया ने कहा, "असफलता का डर मुझे काम में लगाए रखता है। तो, मैं इससे डरती हूं लेकिन यही मुझे प्रेरित करता है।" ट्विटर पर एक अन्य प्रशंसक ने पूछा कि अपने खिलाफ बोलने वालों का वह किस तरह सामना करती हैं? इस पर उन्होंने कहा, "सभी को आपके बारे में विचार रखने का अधिकार है। इसलिए किसी का सामना करने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और खुद के बारे में जानें कि आप कैसे इंसान हैं। बस, इसी बात का महत्व है।"
गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित 'डियर जिंदगी' में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में हैं। यह पहली बार होगा, जब आलिया शाहरुख के साथ दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें शाहरुख की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'चक दे इंडिया' और 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्में पसंद हैं।
Latest Bollywood News