A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट का खुलासा, बॉलीवुड की इस हस्ती के साथ बात कर हो जाती हैं तरोताजा

आलिया भट्ट का खुलासा, बॉलीवुड की इस हस्ती के साथ बात कर हो जाती हैं तरोताजा

आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद से ही उनकी अदाकारी अपनी हर फिल्म में और भी बेहतर होती जा रही है।

Alia karan- India TV Hindi
Alia karan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद से ही उनकी अदाकारी अपनी हर फिल्म में और भी बेहतर होती जा रही है। वहीं फैंस की उम्मीदें भी उनसे बढ़ती ही जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म से ही आलिया और करण में एक अच्छी बोन्डिंग बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि वह निर्माता करण जौहर से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि उनसे बात करके वे तरोताजा महसूस करती हैं। अभिनेत्री टीवी चैनल स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। इसके तहत चैनल के लिए बने एक वीडियो में उन्होंने भी अभिनय किया है। चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में अलग-अलग अभिनेताओं से मिलने के दौरान उनके अंदर अलग-अलग भावनाओं का संचार होता है।

उन्होंने कहा, "मैं जिस व्यक्ति से किसी भी मुद्दे पर बात कर सकती हूं, चाहे वह निजी हो, व्यावसायिक हो, दार्शनिक हो, वह करण जौहर हैं।" गौरतलब है कि आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में उन्हें रणवीर सिंह के साथ देखा जाने वाला है। इसके अलावा वह ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News