A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट के घर आया नया सदस्य, फोटो शेयर कर लिखा- लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई

आलिया भट्ट के घर आया नया सदस्य, फोटो शेयर कर लिखा- लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी बिल्ली की फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी बिल्ली का नाम जुनिपर रखाा है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIAABHATT आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने घर एक नया सदस्त लेकर आई हैं। यह नया सदस्य उनकी प्यारी सी बिल्ली है। आलिया ने अपनी इस बिल्ली का नाम जुनिपर रखा है।  आलिया ने सोशल मीडिया पर बहन शाहीन के साथ नए सदस्य की फोटो शेयर की है। 

आलिया ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। काटना, सेल्फी लेना और बेहद क्यूट होना उनके स्किलस हैं। आलिया के अलावा शाहीन ने भी नन्हीं जुनिपर की फोटोज शेयर की हैं।

आपको बता दें आलिया के पास एक एडवर्ड नांम का बिल्ला भी है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर उसके सात तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं।  यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वह आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी। आलिया की फिल्म सड़क 2 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News