1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: आलिया को क्या हुआ, उन्होंने क्यों कहा ‘लड़की ब्यूटीफुल’ ?

VIDEO: आलिया को क्या हुआ, उन्होंने क्यों कहा ‘लड़की ब्यूटीफुल’ ?

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' को लेकर भी चर्चा में हैं।

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ के साथ रोमांस करती हुई दिखेंगी। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'लड़की ब्यूटीफुल' रिलीज कर दिया गया है। हालांकि बादशाह की आवाज में गाया गया ये गाना काफी पुराना है। फिल्म में यह अलिया और सिद्धार्थ पर फिल्माया गया है जो एक पार्टी में खूब मस्ती के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- ...तो ये लड़का है आलिया भट्ट का वेलेंटाइन्स डे पार्टनर

गानें की शुरुआत में एक घर में पार्टी होते हुए दिखाई गई है जिसमें सभी खूब जोश में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। गानें में जहां एक तरफ सभी मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर आलिया इस गानें में बेहद क्यूट लग रही हैं। सिद्धार्थ इसमें उनका पूरा साथ देते हुए दिख रहे हैं।

एनर्जी से भरे इसे गाने को देखने के बाद आप भी आलिया और सिद्धार्थ के साथ थिरकने लगेंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और ऋषि कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था अब इस गाने के रिलीज होने के बाद लोगों में फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर के लांच के मौके पर करण जौहर ने बताया था कि  "यह फिल्म जिंदगी के सुख-दुख के पहलुओं को दिखाती है और इन पर काबू रखने की जरूरत को समझाती है। यह फिल्म अपने ही तरीके से इन स्थितियों से निपटने की कोशिश करती है।"

इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा कर रहे हैं इससे पहले वह इमरान खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'एक मैं और एक तू' का निर्देशन कर चुके हैं।

आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान के अभिनय से सजी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए आलिया और सिद्धार्थ का मस्तीभरा गाना:-

Latest Bollywood News