1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: आलिया-सिद्धार्थ ने करवाया हॉट फोटोशूट

Pics: आलिया-सिद्धार्थ ने करवाया हॉट फोटोशूट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है।

alia sidharth- India TV Hindi
alia sidharth

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से अपने लव अफेयर्स की खबरों को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। लेकिन दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे को केवल अच्छा दोस्त ही बताया ही है। हाल ही में इन दोनों ने वोग मैगजीन के लिए एक बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है जिसमें दोनों शानदार कैमेस्ट्री दिख रही है। इसके कवर की फोटो आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इनका यह फोटोशूट मालदीव में शूट किया गया है। सिद्धार्थ इन तस्वीरों में बेयर बॉडी लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसमें कलरफुल शॉर्टस पहने हैं आलिया भी उनके साथ काफी हॉट एण्ड सेक्सी नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- OMG सिद्धार्थ के साथ डेट पर जाने से आलिया ने किया इंकार!

ये दोनों जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनके साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, ऋषि कपूर, रतना पाठक और रजत कपूर भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आलिया और सिद्धार्थ दूसरी बार इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं इससे पहले ये दोनों करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में एक दूसरे साथ रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं।

खबरों के अनुसार सिद्धार्थ ने आलिया के साथ अपने रिश्ते की खबरों को लेकर कहा था कि, "हम दोनों ने एक ही फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थीं। जिसके कारण हम दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव हैं। हम दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते है जिसकी वजह से हमारे रिश्ते अच्छे है। हम दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहते है। एक दूसरे की फिल्म में भी सहयोग देते हैं।"

अगली स्लाइड में देखिए फोटोशूट की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News