आलिया भट्ट(Alia bhatt) और उनकी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करती रहती हैं। शाहीन ने आलिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में आलिया बेहद क्यूट लग रही हैं।
शाहीन ने इंस्टग्राम स्टोरी पर आलिया की एक जीभ चिड़ाते हुए ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो को शेयर करते हुए शाहीन ने लिखा- मंकी। फोटो में आलिया ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of shaheen bhatt instagram story
आलिया भट्ट की फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं। इस खुशी में आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- विश्वास नहीं हो रहा है इस फिल्म को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं। बेस्ट क्रू, बेस्ट लोग और हमारी दुल्हनिया जर्नी की शुरूआत।
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of Alia bhatt instagram story
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'सड़क 2' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजित नजर आएंगी। फिल्मों की बात हो रही है तो संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' को नहीं भूल सकते हैं। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।
Also Read:
लंबे बालों में रणवीर सिंह को पहचानना हुआ मुश्किल, वायरल हो रही है पुरानी तस्वीर
दीपिका पादुकोण के बाद अब इस फेमस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे विक्रांत मैसी
Latest Bollywood News