1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दी कोरोना को मात, मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दी कोरोना को मात, मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

आलिया भट्ट ने आखिरकार कोविड-19 को मात दे दी है। उन्होंने इस खबर को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच साझा किया है।

alia bhatt- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT  अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दी कोरोना को मात

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार कोविड-19 को मात दे दी है। उन्होंने इस खबर को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के बीच साझा किया है। अभिनेत्री ने बुधवार को मुस्कुराती हुई एक तस्वीर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी। 

महीने की शुरुआत में आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित हुई थीं। 'हाइवे' अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बारे में बताया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद आलिया ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''सभी को नमस्कार, मैं कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव आई हूं। मैंने तुरंत खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।"

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म को संजयलीला भंसाली की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है।

Latest Bollywood News