1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में वर्कआउट कर रही हैं आलिया भट्ट, शेयर की सेल्फी तो रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

लॉकडाउन में वर्कआउट कर रही हैं आलिया भट्ट, शेयर की सेल्फी तो रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

आलिया भट्ट लॉकडाउन में अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं।

alia bhatt ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : INSTARAM आलिया भट्ट और रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करते हुए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करने के बाद खुद की सेल्फी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

आलिया ने वर्कआउट करने के बाद फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरे भागीदारों की आभारी हूं, जो इस प्रेरणा को अभी तक बनाए रखा है।' इस तस्वीर में आलिया नो मेकअप लुक में हैं और उनका फेस काफी ग्लो कर रहा है।

इस पर एक्टर रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा है, 'बेस्ट।'

वर्कआउट के अलावा आलिया किचन में भी समय बिता रही हैं। उनकी बहन ने फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।

फिल्म की बात करें तो आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर भी हैं। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News