मुंबई: लोकप्रिय सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों टीवी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के सीजन 6 को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी शो में गायिका अलका याग्निक भी उनके साथ नजर आईं। अलका का कहना है कि उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपने पिता की तरह ही अत्यधिक विनम्र और सभ्य हैं। इस शो में अलका और उदित का तेज तालियों से स्वागत किया गया। कुर्सी पर बैठने से पहले उदित ने अलका का हाथ चूमा। अपने पिता से प्रभावित आदित्य ने कहा कि उन्हें अभी भी अपने पिता से बहुत कुछ सीखना है।
PICS: न्यूयॉर्क में मना करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय की तीसरी शादी का जश्न
अलका ने बयान में कहा, "आदित्य बहुत ही प्यारे होस्ट हैं जो बचपन से ही अपनी पिता की नकल करते हैं। वह शो पर अपने पिता की ही तरह मूंछे रखकर आए और उनके गाने की शैली की नकल भी की लेकिन मेरा मानना है कि आदित्य अपने पिता की ही तरह बहुत विनम्र हैं।"
अलका और उदित ने 'कुछ कुछ होता है', 'तुमसे मिलना', 'दिल ने ये कहा' और 'चांद छुपा बादल में' जैसे लोकप्रिय गाने गए हैं। 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के सीजन 6 में हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और जावेद अली जज की भूमिका में हैं।
Latest Bollywood News