1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमित साध ने कहा 'सरकार 3' में निखरकर सामने आई प्रतिभा

अमित साध ने कहा 'सरकार 3' में निखरकर सामने आई प्रतिभा

'सरकार 3' को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा कई सितारें नजर आए हैं। इन्हीं में अभिनेता अमित साध भी अहम किरदार में दिखे। फिल्म में उनकी भूमिका प्रशंसा मिल रही हैं।

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरकार 3' को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा कई सितारें नजर आए हैं। इन्हीं में अभिनेता अमित साध भी अहम किरदार में दिखे। फिल्म में उनकी भूमिका प्रशंसा मिल रही हैं। उन्होंने प्रशंसकों से मिली सराहना और प्यार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म से उनकी प्रतिभा निखरी है। अमित ने बुधवार रात ट्विटर पर कहा, "'सरकार 3' से मेरी प्रतिभा निखरी है। इस फिल्म से कई लोगों को निराशा हुई होगी, लेकिन कई श्रेणियों में फिल्म ने अच्छा काम किया है।"

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में शिवाजी नागरे की भूमिका निभा चुके अभिनेता जीवन सुख और दुख को बखूबी समझते हैं। उन्होंने कहा, "मैं जिंदगी की समानता महसूस करता हूं, जीवन में खुशी और दुख दोनों हैं। मैं विनम्रतापूर्वक उन सभी के अथक प्रयास का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस फिल्म में शुरुआत से अब तक काम किया।" उल्लेखनीय है कि अमित ने कहा कि वह कदमों को बेहतर और आगे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद।

'सरकार 3' एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह 'सरकार' फिल्म का तीसरा सीक्वल है, इसमें महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। उनके साथ रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ, मनोज बाइपायी और यामी गौतम जैसे सितारों ने भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।

Latest Bollywood News