1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के बारे में 2019 में किए गए हैं सबसे ज्यादा ट्वीट, ट्विटर इंडिया ने जारी की लिस्ट

अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा के बारे में 2019 में किए गए हैं सबसे ज्यादा ट्वीट, ट्विटर इंडिया ने जारी की लिस्ट

ट्विटर इंडिया ने एक लिस्ट शेयर की है। जिसमें 2019 में किन एंटरटेनमेंट सेलिब्रिटीज के बारे में सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए हैं बताया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा टॉप पर हैं।

amitabh bachchan and sonakshi sinha- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा।

अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर इंडिया की 2019 की लिस्ट में टॉप किया है। यह साल खत्म होने जा रहा है और ट्विटर इंडिया ने एक लिस्ट शेयर की है जिसमें बताया है इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में किस सेलिब्रिटीज के ट्वीट रिट्वीट या उनके हैंडिल को टैग किया गया है।

भारतीय सिनेमा में सभी को पीछे छोड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने मेल केटेगरी में टॉप किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार और तीसरे नंबर पर सलमान खान हैं।

वहीं भारतीय सिनेमा में फीमेल केटेगरी में सोनाक्षी सिन्हा ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। फीमेल लिस्ट में पहले नंबर पर सोनाक्षी सिन्हा, दूसरे नंबर पर अनुष्का शर्मा और तीसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं।

आपको बता दें ट्विटर इंडिया ने एंटरटेनमेंट की तरह स्पोर्ट्स और राजनीति के लोगों के ट्विटर हैंडिल के बारे में भी लिस्ट जारी की है।

Latest Bollywood News