A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Badla Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' की शानदार कमाई जारी

Badla Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' की शानदार कमाई जारी

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर खूब सराही जा रही है।

<p>Badla Box Office</p>- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Badla Box Office

मुंबई: शानदार कमाई के साथ, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म बदला 78.44 करोड़ की कमाई के साथ जीत का स्वाद चख रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाये हुए है।

रिलीज के तीसरे सप्ताह में "बदला" शुक्रवार 2.07 करोड़, शनिवार 2.65 करोड़, रविवार 2.75 करोड़, सोमवार 1.00 करोड़, मंगलवार 0.9 करोड़, बुधवार .9 करोड़ और गुरुवार .85 करोड़ की कमाई करने में सफ़ल रही है। सप्ताह के अनुसार फ़िल्म का कुल कलेक्शन कुछ इस प्रकार है: तीसरे सप्ताह में 11.12 करोड़, पहले सप्ताह में 38 करोड़, दूसरे सप्ताह में 29.32 करोड़ और कुल मिलाकर फिल्म अब तक 78.44 करोड़ का बिज़नेस कर चुकी है।

सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर, तापसी पन्नू के किरदार नैना के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक हत्या कांड में फंसी हुई है। नैना के वकील की भूमिका निभा रहे बादल गुप्ता यानी अमिताभ बच्चन ने "बदला" में एक बार फिर पिंक के जादू बिखेर दिया है।

साथ ही अमृता सिंह, टोनी ल्यूक और मानव कौल की सहायक भूमिकाओं में, बदला को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सराहना प्राप्त हो रही है।

 गबदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज़्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत कियाया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सरहाना का पात्र बनी हुई है। 

Latest Bollywood News