A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी, खराब तबीयत के कारण फैंस से नहीं कर पाएं मुलाकात

अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफी, खराब तबीयत के कारण फैंस से नहीं कर पाएं मुलाकात

अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। जल्द ही वो कई फिल्मों में नज़र आएंगे।

अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफीे- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने फैंस से मांगी माफीे

हाल ही में अमिताभ बच्चन रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत खराब होने की खबर सुनकर फैंस परेशान हो गए और भगवान से उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे। हर बार की तरह इस बार भी रविवार को सभी फैंस 'जलसा' के बाहर इकट्ठा हुए, लेकिन डॉक्टर की आराम करने की नसीहत के चलते बिग बी उनसे मिल नहीं पाएं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से माफी मांगी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने घर के बाहर जुटे फैंस की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने मना किया... लेकिन इसके बावजूद वे रविवार को मुलाकात के लिए आए गए.. मैं माफी मांगता हूं कि बाहर नहीं आ सका।'

Maharashtra Elections 2019: आमिर खान, किरण राव और लारा दत्ता समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने डाला वोट

बिग बी इन दिनों क्विज़ रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीज़न को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें 'ब्रह्मास्त्र', 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे' शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Related Video