11 अक्तूबर को बॉलीवुड और दुनिया भर के फैंस अपने महानायक अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan का जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो अमिताभ बच्चन की हर फिल्म फैंस के दिलों में उतर जाती है लेकिन यहां बातचीत हो रही है एक दिलचस्प फिल्म की, जिसकी लोकप्रियता को लेकर खुद अमिताभ बच्चन तक को बयान देना पड़ा था।
जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी की सुपरहिट फिल्म कही जाने वाली सूर्यवंशम sooryavansham की, जिसे आप किसी भी दिन टीवी पर देख सकते हैं। फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं औऱ टीवी पर ये इतनी बार प्रसारित हो चुकी है कि इसे लेकर मीम्स भी बन चुके हैं। महज 7 करोड़ रुपए में बनी ये फिल्म थिएटर पर तो औसत रही थी लेकिन टीवी रिलीज ने इसे करोड़ों की कमाई करवा दी और आज बच्चे बच्चे की जुबान पर हीरा ठाकुर का नाम चढ़ चुका है।
आइए जानते हैं फिल्म के कुछ खास औऱ पॉलुपर हो चुके किरदारों और डॉयलॉग्स के बारे में
हीरा ठाकुर
अमिताभ बच्चन ने फिल्म में डबल रोल निभाया है। बाप औऱ बेटे का। हीरा ठाकुर और भानुप्रताप सिंह के रोल में अमिताभ पूरा न्याय करते दिखते हैं। ये फिल्म जब आई तो अमिताभ की उम्र ढलान पर थी, उनके चेहरे पर उम्र दिखती है लेकिन अमिताभ ने जिस शिद्दत के साथ रोल निभाए हैं खासकर पिता के रोल में वो जबरदस्त लगे हैं।
कलेक्टर बहू
फिल्म का दूसरा सबसे बड़ा आकर्षण है हीरा ठाकुर की पढ़ी लिखी और सुंदर पत्नी। सौंदर्या ने इस रोल को इतनी खूबसूरती से निभाया कि कई बार उनका किरदार अमिताभ को टक्कर देता नजर आया।