1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या अमिताभ बच्चन को पहले ही हो गया था श्रीदेवी के जाने का अहसास?

क्या अमिताभ बच्चन को पहले ही हो गया था श्रीदेवी के जाने का अहसास?

अमिताभ के फैंस का मानना है कि अमिताभ बच्चन को निगेटिव वाइब्स पहले ही मिल गई थी।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने ‘खुदा गवाह’ और ‘आखिरी रास्ता’ जैसी फिल्में साथ में की हैं। श्रीदेवी का बीती रात दुबई में निधन हो गया। लेकिन अमिताभ बच्चन को शायद उनकी मौत का आभास पहले ही हो गया था। उनका एक ट्वीट इसी की तरफ इशारा कर रहा है।

अमिताभ बच्चन ने कल एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था- जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।'  श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'खुदा गवाह' काफी पसंद की गई थी। 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म 'खुदा गवाह' में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन 'बादशाह खान' की भूमिका में थे।

अमिताभ के फैंस का मानना है कि अमिताभ बच्चन को निगेटिव वाइब्स पहले ही मिल गई थी।

हालांकि अमिताभ बच्चन का ट्वीट रात 1 बजे आया था जबकि श्रीदेवी की मौत करीब 11 बजे ही हो गई थी। मीडिया में मौत की खबर देर से आई थी।

Latest Bollywood News