नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी नातिन नव्या नवेली का एक छुपा हुआ टैलेंट देखकर काफी हैरान और खुश है। उन्हें कुछ वक्त पहले ही पता चला कि उनकी नातिन का पियानों पर हाथ काफी साफ है। बिग बी ने कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिग बी अपनी नातिन के पास बैठे है और नव्या उन्हें पियानों पर कोई धुन सुनाती हुई नजर आ रही हैं। अपनी नातिन के इस टेलेंट को देखकर अमिताभ को बड़ां गर्व महसूस हुआ और उन्होंने इसके लिए ट्वीट कर कहा कि, "अगर किसी की नातिन इतनी टैलेंटेड होगी तो उस पर गर्व तो होगा ही।" सिर्फ यही नही अपनी नातिन के लिए बिग बी ने एक और प्यारा सा ट्वीट किया है "बिटिया की बिटिया...सुंदर चिरैया।" अगली स्लाइड से देखिए खूबसूरत नव्या की शरारत भरी तस्वारें- नव्या उनकी बेटी श्वेता नंदी की बेटी है। श्वेता ने दिल्ली के बिजनेसमेन निखिल नंदी से शादी की थी। कुछ समय पहले भी नव्या सुर्खियों में छाई हुईं थी। दरअसल कुछ वक्त पहले नव्या का एक एमएमएस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह शाहरुख खान के बेटे के साथ दिख रहीं थी। हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि उस एमएमएस में कोई दूसरे लोग थे। इस पिक्चर में नव्या अपनी नानी और बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन का हाथ पकड़ कर जाती हुई नजर आ रहीं है। इस पिक्चर में नव्या अपनी मामी और बॉलीवुड अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन के साथ किसी अवार्ड सेरेमनी में बैठी नजर आ रहीं है और उनके साथ खूब खिलखिला कर हंस रहीं है। इस पिक्चर में नव्या अपने नाना अमिताभ बच्चन सहित पूरे परिवार के साथ दिख रहीं है। इस तस्वीर में नव्या अपने दोस्तो के साथ पार्टी के मूड में दिख रहीं है। नव्या यहां अपनी कुछ विदेशी देस्तो के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रहीं है। नव्या यहां अपने भाई अगस्त्या नंदा के साथ नजर आ रहीं है।