1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा का बर्थ डे आज, मां श्वेता और मामा अभिषेक ने किया विश

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा का बर्थ डे आज, मां श्वेता और मामा अभिषेक ने किया विश

नव्या के बर्थ डे में उनकी मां श्वेता, मामा अभिषेक बच्चन, खास दोस्त मिजान जाफरी सहित कई लोगों ने बर्थ विश किया।

Navya naveli- India TV Hindi
Navya naveli

बॉलीवुड अभिनेता अभिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं।  नव्या फिल्मों से दूर है लेकिन अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैँ। नव्या के बर्थ डे में उनकी मां श्वेता, मामा अभिषेक बच्चन, खास दोस्त मिजाव जाफरी सहित कई लोगों ने बर्थ विश किया।

श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या की प्यारी सी स्माइल करती हुई तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे Nablooz, तुम जिसकी भी जिंदगी में शामिल होती हो उसे रोशन कर देती हो, खासतौर से मेरी जिंदगी को तुमने बहुत ज्यादा रोशन किया है।Squeeze you Cheezu ! तुम्हें खूब सारा प्यार'।' 

वहीं मामा अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम में नव्या की एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे मेरी नव्या। मामू तुमसे बहुत प्यार करते हैं।'

रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी 'पानीपत' के लिए शुभकामनाएं

वहीं नव्या नवेली के खास दोस्त मिजान जाफरी ने अपने इंस्टाग्राम में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें नव्या पीठ करके खड़ी हुई है। इस ब्लैक व्हाइट तस्वीर को शेयर करके हुए मिजान ने लिखा, 'मेरी फेवरेट को जन्मदिम मुबारक हो।'

Navya naveli

आपको बता दें कि श्वेता बच्चन की बेटी इन दिनों फोरडम यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। 

Latest Bollywood News