A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्मी से बेहाल अमिताभ का ट्वीट पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप !

गर्मी से बेहाल अमिताभ का ट्वीट पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप !

बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन आजकल गर्मी से बेहाल हैं। अमिताभ को शिकायत है कि इस गर्मी की वजह से उनके कपड़े धुलते ही सूख जाते हैं और पहनते ही गीले हो जाते हैं।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शहशांह अमिताभ बच्चन आजकल गर्मी से बेहाल हैं। अमिताभ को शिकायत है कि इस गर्मी की वजह से उनके कपड़े धुलते ही सूख जाते हैं और पहनते ही गीले हो जाते हैं। जी हां, अमिताभ ने जो ट्वीट किया है उससे तो यही लगता है कि बिग बी इस तपती गर्मी से अभी से बेहाल हो गए हैं।

रविवार को सुबह-सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ ने लिखा है,

‘’इस गर्मी का आलम बस...इतना समझ ले गालिब,

कपड़े धुलते ही सूख जाते हैं...और पहनते ही गीले हो जाते हैं।‘’

अमिताभ के इस ट्वीट के बाद उनके प्रशंसक भी ऐसे ही मजाकिया ट्वीट करने लगे। अंजलि नाम की एक प्रशंसक ने लिखा, अमित जी अब तो तजुर्बा भी लिखा हो तो तरबूजा दिखाई पड़ता है।

वहीं कुछ ऐसे भी फैन थे जो अमित जी से पूछने लगे आपको एसी में भी गर्मी लगती है क्या?

खैर, अमिताभ के इस फनी ट्वीट ने उनके सभी फॉलोवर्स के चेहरे पर स्माइल जरूर ला दी है।

 

Latest Bollywood News