A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 'अमर अकबर एंथोनी' मूवी का सीन, फैंस को खुश रहने की दी सलाह

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 'अमर अकबर एंथोनी' मूवी का सीन, फैंस को खुश रहने की दी सलाह

अमिताभ बच्चन ने फैंस से कहा कि यह वक्त सकारात्मक रहने का और मुस्कुराने का है।

<p>अमिताभ बच्चन ने फैंस...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER अमिताभ बच्चन ने फैंस को खुश रहने की सलाह दी

बॉलीवुड फिल्म जगत के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने फॉलोवर्स के लिए सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर सकारात्मक रहने का एक संदेश साझा किया है। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक कोट लिखा है। 

तस्वीर में लिखा है, "कल मैंने पांच साल पुराना कुछ पहना था और वास्तव में वह एकदम फिट था। अपने आप पर गर्व है। वह एक स्कार्फ था। फिर भी। चलिए यहां सकारात्मक बने रहते हैं।" इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "यह वक्त सकारात्मक रहने का और मुस्कुराने का है।"

इसके अलावा बिग बी ने अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का एक सीन शेयर कर लिखा है कि ये समय सकारात्मक रहने का है। 

बता दें कि हाल ही में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर दोनों के लिए दुख जाहिर किया था। साथ ही इमोशल पोस्ट भी शेयर किया था। 

(आईएएनसएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News