1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर किया सुनहरे दिनों को याद, फ्रेम में नजर आए धर्मेंद्र, जीतेंद्र संग ये दिग्गज कलाकार

अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर किया सुनहरे दिनों को याद, फ्रेम में नजर आए धर्मेंद्र, जीतेंद्र संग ये दिग्गज कलाकार

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फ्रेम में शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और जीतेंद्र के साथ अपनी तस्वीर को शेयर किया है। 

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर किया सुनहरे दिनों को याद

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को एक फ्रेम में शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा और जीतेंद्र के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके 60 के दशक की यादें ताजा कीं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी ने अपने युवा दिनों की एक अनमोल ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। फोटो में सभी दिग्गज एक पार्टी में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जितेंद्र..धर्मेंद्र..प्रेम चोपड़ा..शत्रुघ्न सिन्हा..और मैं..आजकल ऐसे जमघट बहुत कम देखने को मिलते हैं..'

पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों में इस तस्वीर को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। फैंस ने अभिनेता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अपना प्यार जताया है।  "ऑल लीजेंड्स इन वन फ्रेम," एक फैन ने लिखा। दूसरे फैन ने इस तस्वीर पर "सुनहरी यादें!" लिख कर अपना प्यार जताया है।  

अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों अभिनेता चेहरे में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'ब्रह्मास्त्र', 'अलविदा', 'मेयडे' और 'जलसा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News