अमिताभ बच्चन अपने ऑफ के दिन क्या करते हैं इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर कुछ फोटोज शेयर करके बताया है।
Image Source : TWITTERAmitabh Bachchan with shashi kapoor and rajesh khanna
मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि अपने ऑफ डे में वह कुछ नहीं करते हैं बल्कि अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को राजेश खन्ना और शशि कपूर जैसे मशहूर दिवंगत अभिनेताओं के साथ वाली अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'लावारिस' से भी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।
इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक शेड्यूल जो आपको नॉन स्टॉप बिना रुके काम करवाता है। उससे जब आपको एक ऑफ डे मिलता है, आपको नहीं पता कि क्या करना है इसलिए मैंने कुछ भी नहीं किया और पुराने दौर को याद किया।"
अमिताभ फिलहाल 'गुलाबो सिताबो' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना भी हैं।
बिग बी 'ब्रह्मास्त्र' और तमिल फिल्म 'उयन्र्ता मणिथन' में भी नजर आएंगे।