1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के फैन ने पुरानी फोटो शेयर कर पूछा- किसे गोद में उठाया हुआ है?

अमिताभ बच्चन के फैन ने पुरानी फोटो शेयर कर पूछा- किसे गोद में उठाया हुआ है?

अमिताभ बच्चन के फैन ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर कर पूछा- आपने गोद में किसे उठा रखा है?

Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। साथ ही अपने फैन्स की बातों का भी जवाब देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन की जगह उनके फैन ने एक पुरानी फोटो शेयर करके उनसे पूछा है कि उनकी गोद में कौन-सी सुपरस्टार है।

अमिताभ बच्चन के फैन ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें अमिताभ, जया बच्चन के साथ कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने इस फोटो में एक बच्ची को गोद में उठा रखा है। फैन ने फोटो अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए पूछा क्या कौन है।

बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने फैन को जवाब देकर बताया उनकी गोद में बेबो यानि करीना कपूर खान है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में श्वेता बच्चन और करिश्मा कपूर भी हैं।

कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने पुकार के सेट की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह करीना कपूर के साथ है। पुकार की शूटिंग के दौरान करीना कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के साथ फिल्म के सेट पर जाया करती थीं।

Latest Bollywood News