मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों में जितने सक्रिय हैं उतने ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ कई चीजें शेयर करते हैं। हालांकि कई बार प्रशंसकों के इस बात की उनके सुपरस्टार के पास समय की कमी होने की वजह से उनके सोशल मीडिया अकाउंट को वह खुद हैंडल नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए बिग बी ने कहा है कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट को खुद हैंडल करते हैं न कि किसी अन्य से पोस्ट करवाते हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "व्यक्तिगत ध्यान और देखभाल के लिए कोई और विकल्प नहीं..कोई नहीं..।" उन्होंने हंसते हुए कहा, "कई लोग आश्चर्य करते हैं और पूछते हैं कि मैंने सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए कितने लोगों को काम पर लगा रखा है..नहीं..सब कुछ व्यक्तिगत रूप से करता हूं।" (KRK के ट्वीट्स पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन रंगोली, खुलेआम दिया करारा जवाब)
इस बारे में स्पष्टीकरण देने के बारे में कहा, "कोई कुछ भ्रामक और व्यंग्यपूर्ण बातें कर रहा था, अगले दिन जब उन्हें मेरी तरफ से एक ऐसे मजमून में जन्मदिन की ग्रीटिंग मिली, जो पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था तो उन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा, 'आपकी चोरी पकड़ी गई एबी। आपने जो ग्रीटिंग भेजी है, उसमें आपके सेक्रेटरी ने गड़बड़ी की है..आपने मुझे पहले कभी इस तरह से नहीं संबोधित किया है..हाहा..आप पकड़े गए।"' अमिताभ ने शनिवार देर रात 12.41 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा, "नहीं, मेरे प्रिय। सोशल मीडिया पर मेरे अकाउंट से जो पोस्ट होता है, उसे मैं रात में खुद अपने हाथों से करता हूं..उंगलियों की गलती है।"
Latest Bollywood News