1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन वक्त से पहले ही पूरी कर सकते हैं 'सरकार 3' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन वक्त से पहले ही पूरी कर सकते हैं 'सरकार 3' की शूटिंग

अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसे लेकर बिग बी का मानना है कि...

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म राजनीतिक और आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसे लेकर बिग बी का मानना है कि 'सरकार 3' की शूटिंग समय से पहले समाप्त हो जाएगी। तकीनीकी उपकरणों की मदद से फिल्म की शूटिंग में तेजी से काम हो रहा है और इसी के आधार पर अमिताभ को लगता कि शूटिंग का काम तेजी से पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

अपने ब्लॉग में मंगलवार रात को बॉलीवुड के मोगास्टार ने कहा, "कई कैमरों के उपयोग से शूटिंग में आने वाली कई समस्याएं सुलझ गई हैं। इन कैमरों के इस्तेमाल से निर्देशक को अलग-अलग लेंस को विभिन्न कोणों पर उपयोग करने में मदद मिलती है। इस कारण से मशीनों के सेट-अप में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती।"

अमिताभ ने कहा कि इस कारण काफी समय की बचत होती है। इसे देखकर लगता है कि 'सरकार 3' की शूटिंग का काम समय से पहले पूरा हो जाएगा। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में उनके लिक का खुलासा किया गया है। यह 'सरकार' श्रृंखला की तीसरी फिल्म है, जिसमें अमिताभ, मनोज बाजपेयी, जैकी श्रॉफ, यामी गौतम और रोनित रॉय अहम किरदारों को निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News