A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज भी अमिताभ बच्चन को सताता है यह डर

आज भी अमिताभ बच्चन को सताता है यह डर

अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में 5 दशक लंबा वक्त बिता चुके हैं। इस दौरान हर तरह की भूमिकाएं निभाते हुए देखा चुका है। लेकिन आज भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम कीर्तिमान हासिल कर रही हैं।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महनायाक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में 5 दशक लंबा वक्त बिता चुके हैं। इस दौरान हर तरह की भूमिकाएं निभाते हुए देखा चुका है। लेकिन आज भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के तमाम कीर्तिमान हासिल कर रही हैं। इसके बावजूद बिग बी का कहना है कि अपनी फिल्म के विफल होने की चिंता उन्हें आज तक सताती है। 75 वर्षीय महानायक की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘102 नॉट आउट’ को न सिर्फ  समीक्षकों से सराहना मिली है बल्कि वह व्यावसायिक रूप से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गौरतलब है कि फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म रिलीज से पहले उन्हें अब भी उसके नाकाम होने का डर लगता है, इस पर अमिताभ ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसा हमेशा होता है। रिलीज से काफी पहले हम यही बात करते हैं कि क्या होगा, कितने सिनेमाघर में दिखाई जाएगी, हम क्या उम्मीद करते हैं, यह लोगों को पसंद आएगी या नहीं।“ अभिनेता फिल्म की सफलता का जश्न मामने के लिए आयोजित किए गए एक विशेष कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बिग बी ने आगे कहा, “हमें हमेशा चिंता सताती है। यहां तक कि इस समय भी मंच के पीछे चिंटू (ऋषि कपूर) और मैं बात कर रहे थे कि फिल्म ने कितने पैसे कमाएं, आने वाले दिनों में क्या होगा।“ बता दें कि ‘102 नॉट आउट’ इसी नाम के एक गुजराती नाटक पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ 102 साल के व्यक्ति के किरदार में हैं जबकि ऋषि उनके 75 साल के बेटे बने हैं।

Latest Bollywood News