1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतने के बाद केबीसी की शूटिंग करने को हैं तैयार, बरती जाएंगी ज्यादा सावधानियां

अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतने के बाद केबीसी की शूटिंग करने को हैं तैयार, बरती जाएंगी ज्यादा सावधानियां

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद जल्द ही केबीसी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर वापिस आ चुके हैं। वह जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग शुरू करने वाले है। बिग बी ने अपने बुधवार के ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। केबीसी की शूटिंग ज्यादा सावधानियों के साथ शुरू होगी।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा - केबीसी प्रोमो शूट के लिए ढेर सारी तैयारियां चल रही हैं। ज्यादा सावधानियां और सुरक्षा के साथ कैसे शूट होगा इसपर डिटेल प्रोटोकॉल है। अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन में घर पर ही केबीसी का प्रोमो शूट किए थे।

केबीसी की बात करें तो शो के रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन का पहला राउंड खत्म हो गया है। कंटेस्टेंट्स को चुनने की प्रक्रियाा भी कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी। शो कब लॉन्च होने वाला है इसकी डेट अभी तक नहीं बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो सितंबर में लॉन्च होगा। 

आपको बता दें अमिताभ बच्चन जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके साथ बेटा अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बिग बी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। 23 दिनों तक अस्पताल में बिताने के बाद कोरोना नेगेटिव होने पर बिग बी घर वापिस आए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News