A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को इस बात का है मलाल, शेक्सपीयर और न्यूटन को लेकर कही ये बात, जानिए क्यों?

अमिताभ बच्चन को इस बात का है मलाल, शेक्सपीयर और न्यूटन को लेकर कही ये बात, जानिए क्यों?

अभिनेता ने पिछले तीन महीनों से आइसोलेशन में होने के बावजूद 'असाधारण प्रतिभा वाला' कुछ भी न कर पाने के लिए खुद का मजाक उड़ाया।

अमिताभ बच्चन ने शेक्सपीयर और न्यूटन को लेकर कही ये बात- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन ने शेक्सपीयर और न्यूटन को लेकर कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि आइसोलेशन आपकी प्रतिभा को सामने लाता है। दिग्गज अभिनेता ऐसा क्यों मानते हैं, यह बताने के लिए अपने ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने शेक्सपीयर और न्यूटन के उदाहरण दिए। 

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "शेक्सपियर ने 1600 के दशक में प्लेग के दौरान अपने तीन सबसे महत्वपूर्ण नाटक आइसोलेशन में लिखे थे .. जिसे अब 'लॉकडाउन' कहा जाएगा .. और गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत की खोज न्यूटन ने 1665 की महामारी के दौरान की थी।"

हालांकि, अभिनेता ने पिछले तीन महीनों से आइसोलेशन में होने के बावजूद 'असाधारण प्रतिभा वाला' कुछ भी न कर पाने के लिए खुद का मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा, "मैं पिछले तीन महीनों से आइसोलेशन में हूं और कोई भी असाधारण प्रतिभा मुझमें उभरकर नहीं आई।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन गुलाबो सिताबो मूवी में दिखाई देंगे, जिसमें आयुष्मान खुराना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। शुजीत सरकार द्वारा निर्देशित ये मूवी 12 जून को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। 

Latest Bollywood News