A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने बताया नमस्कार का सही अर्थ, ट्वीट हो रहा है तेजी से वायरल

अमिताभ बच्चन ने बताया नमस्कार का सही अर्थ, ट्वीट हो रहा है तेजी से वायरल

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट पर 'नमस्कार' को सही से परिभाषित किया है। उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा हैं।

Amitabh bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोज कुछ न कुछ अनोखा, मनोरंजक या ज्ञानवर्धक अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। इस बार बिग बी ने अपने ट्वीट में 'नमस्कार' को सही से परिभाषित किया है। उनका ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 

अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है बल्कि नमस्कार हमारा आदर्श है। एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज है।'

टाइगर श्राफ की फिल्म 'बागी 3' का ट्रेलर आउट, रिश्ते के लिए हद नहीं 'सरहद' पार करने वाला हीरो 

बिग बी ने आगे लिखा, 'इस नमस्कार से हम सम्मान भी करते हैं, आदर भी करते हैं, हम पूजा भी करते हैं, विनती भी करते हैं, प्रणाम भी करते हैं, और कभी कभी इसी नमस्कार से हम संकोच भी करते हैं। नमस्कार में बहुत शक्ति है, बहुत ताकत है फिर भी नमस्कार में क्रोध नहीं है, हिंसा नहीं है। नमस्कार में स्नेह भी होता है। प्रेम भी होता है। अन्तर भी होता है। भेद भी होते हैं। श्रद्धा भी होती है। संकल्प भी होता है।'

अमिताभ बच्चन आगे लिखते है, 'यह नमस्कार कभी आत्मा का संबंध है और कभी रिवाजों के बीच अंतर भी है। यह सम्मान के साथ-साथ रिश्ते का प्रतीक है। जब हम नमस्कार करते हैं तो हम सभी संस्कृतियों का सम्मान कर रहे होते हैं। सिर्फ एक नमस्कार से हमारी रचनात्मकता सभी संस्कृतियों को सर्व कर सकती है।

Latest Bollywood News

Related Video