बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपने फैन्स के लिए पुरानी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सेल्फ आइसोलेशन के दौरान पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है।
अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा-एक बार में ..?! नाहहहह .. कोई भी वर्ष नहीं दिया जाना चाहिए .. शायद .. आज के युवा फिल्म सितारों के माता-पिता में से कोई भी तब तक गर्भ धारण नहीं कर पाया था, मैं बूढ़ा हो गया हूं !!
अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स को किया नमन, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार पेंटिंग
अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन के बर्थडे पार्टी की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वह सुपरमैन की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- अभिषेक के बचपन के दिनों में उनके लिए एक फैन्सी ड्रेस बर्थडे पार्टी..ड्रेस थीम 'सुपरमैन'..।" काश की वास्तव में हम सुपरमैन बन कर इस भयंकर महामारी कोरोना वायरस को सदा के लिए नष्ट कर सकते!!
'ना कोई आएगा ना कोई...' अमिताभ बच्चन ने 'जनता कर्फ्यू' से जुड़ा अपनी फिल्म का फनी वीडियो किया शेयर
फिलहाल अमिताभ बच्चन कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। अमिताभ बच्चन सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं और लोगों से भी घर में रहने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर करके लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
Latest Bollywood News
Related Video