1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर किया नवजात बच्चे का एक ऐसा वीडियो, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया नवजात बच्चे का एक ऐसा वीडियो, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियो में एक नर्स छोटे बच्चे को अजीबो-गरीब तरीके से झुलाती नजर आ रही है,जिसे देखकर आपकी सांसें भी बढ़ जाएंगी।

Amitabh bachchan - India TV Hindi
Amitabh bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये तो आप सबको पता ही है। आए दिन वो अपने फैंस का ट्वीट और अपनी फिल्मों से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। यहां तक कि उनके फोन में नेटवर्क नहीं आता, तो उसकी अपडेट भी वो सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। लेकिन आज अमिताभ ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जफर शेख नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन को टैग किया और लिखा- अमिताभ बच्चन, ये वीडियो देखकर समझ में आ रहा है कि चाइना वाले हमेशा ओलंपिक और दूसरे खेलों में मेडल कैसे जीत जाते हैं। इनको पैदाइश के बाद से ही ऐसी ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया जाता है। वीडियो को री-ट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है- चलो हो गया।

वीडियो में एक नर्स छोटे बच्चे को अजीबो-गरीब तरीके से झुलाती नजर आ रही है,जिसे देखकर आपकी सांसें भी बढ़ जाएंगी। देखिए वीडियो...

Latest Bollywood News