1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब इस तस्वीर के कारण अमिताभ बच्चन को कर दिया गया था रिजेक्ट

जब इस तस्वीर के कारण अमिताभ बच्चन को कर दिया गया था रिजेक्ट

अमिताभ बच्चन अपने लंबे फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए नजर आए हैं। उन्होंने जहां एक ओर अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को रुलाया हैं, वहीं खूब हंसाया भी है। बिग बी इंडस्ट्री के...

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने लंबे फिल्मी करियर में कई शानदार किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए नजर आए हैं। उन्होंने जहां एक ओर अपनी भूमिकाओं से दर्शकों को रुलाया हैं, वहीं खूब हंसाया भी है। बिग बी इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनके चाहने वालों की लिस्ट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के दर्शक शामिल हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि पिछले दिनों सेट पर तबियत खराब होने के कारण फिलहाल वह मुंबई में अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर गुजरे जमाने की एक तस्वीर शेयर की है।

गौरतलब है कि उनकी यह तस्वीर वर्ष 1968 की है, जब वह फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "वर्ष 1968 में फिल्मों में काम पाने के लिए दी गई मेरी सबसे पहली तस्वीर.. इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था।" गौरतलब है कि अमिताभ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'सात हिन्दुस्तानी' से की थी।

बता दें कि बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। गौरतलब है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ के अलावा आमिर खान और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News