A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट पोस्ट में समझाया जीवन का सार, कहा- ये शब्द हर रिश्ते को कर देता है हल्का

अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट पोस्ट में समझाया जीवन का सार, कहा- ये शब्द हर रिश्ते को कर देता है हल्का

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर जीवन का सार शेयर किया है। उन्होंने बताया कैसे एक शब्द रिश्तों को हल्का कर देता है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन 

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैन्स के साथ रोजाना कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों के बारे में तो कभी जिंदगी से जुड़ी सीख। आज अमिताभ बच्चन ने फैन्स को एक सीख दी है। उन्होंने मतलबी लोगों के बारे में बताया है। बिग बी ने ट्वीट किया-  "मतलब" बहुत वज़नदार होता है,"निकल" जाने के बाद, हर रिश्ते को हल्का कर देता है'

हाल ही में बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- प्रॉपरिटी को ध्यान में रखते हुए मैंने इसे कैप्शन नहीं देने की हिम्मत की। क्या मैं विनम्रतापूर्वक उन्हें आमंत्रित कर सकता हूं, जो उन्हें यहां कमेंट करने की इच्छा रखते हैं .. मुझे राहत होगी।

बिग बी ने हाल ही में बताया था कि इंग्लिश आसान नहीं है। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने  कुछ उदाहरण भी दिखाए।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने 11 जुलाई को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। बिग बी कोरोना वायरस से जंग जीत चुके हैं। बिग बी के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी संक्रमित हुए थे। अब बच्चन परिवार ठीक हो चुका है।

Latest Bollywood News