1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटे अभिषेक की जन्म के कुछ मिनट बाद वाली फोटो

अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटे अभिषेक की जन्म के कुछ मिनट बाद वाली फोटो

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेटे अभिषेक की जन्म के कुछ मिनटों बाद वाली फोटो शेयर की है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए आए दिन कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बेटे अभिषेक के जन्म की तस्वीर शेयर की है। यह फोटो हॉस्पिटल की है। फोटो में अभिषेक इनक्यूबेटर में लेटे हैं और अमिताभ बच्चन उन्हें देख रहे हैं। यह फोटो पहले अमिताभ बच्चन के फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

फैन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अभिषेक बच्चन का जन्म बसंत पंचमी को हुआ था। हैप्पी बर्थ डे अभिषेक बच्चन और हैप्पी बसंत पंचमी अमिताभ बच्चन। फैन की इस फोटो को रिट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने हां लिखा।

कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- यह अभिषेक है, जन्म के कुछ मिनटों बाद। और फिर इससे पहले कि आप जानते हैं कि वह एक स्ट्रैपिंग 6'3 "बालक" बन जाता है .. बच्चे मैं आपको बताता हूं।

अमिताभ बच्चन अक्सर पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने फिल्म कुली के दौरान हुए एक्सीडेंट के बाद रिकवर होते हुए की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज में अभिषेक बच्चन उनके साथ नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News