1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, नेपाल में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी तस्वीर, नेपाल में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ इंट्रेस्टिंग शेयर करते रहते हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- @SRBACHCHAN अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी तस्वीर

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वो फैन्स के लिए कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मिस्टर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा है- प्रॉपरिटी को ध्यान में रखते हुए मैंने इसे कैप्शन नहीं देने की हिम्मत की। क्या मैं विनम्रतापूर्वक उन्हें आमंत्रित कर सकता हूं, जो उन्हें यहां कमेंट करने की इच्छा रखते हैं .. मुझे राहत होगी।

ये तस्वीर पहले ट्विटर पर अमिताभ के एक फैन ने शेयर की थी, और लोगों से पूछा था कि ये तस्वीर कब और कहां की है, इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा- मैं बता सकता हूं। ये महान फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीर है। जो काठमांडू, नेपाल में हो रही थी।

हाल ही में अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद अब वो घर पर आराम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News