1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अभिषेक बच्चन का लिखा हुआ पुराना खत

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया अभिषेक बच्चन का लिखा हुआ पुराना खत

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पुराना खत शेयर किया है जो बचपन में उनके लिए अभिषेक बच्चन ने लिखा था।

Amitabh bachchan and abhishek bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर परिवार की थ्रोबैक फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन के द्वारा लिखा हुआ पुराना खत शेयर किया है। यह खत उस समय का है जब अमिताभ बच्चन शूट के लिए बाहर जाते थे।

अमिताभ बच्चन ने खत शेयर करते हुए लिखा- अभिषेक अपनी महिमा में...एक पत्र मुझे लिखा था जब मैं लंबे समय के लिए आउटडोर शूट पर गया था। पूत सपूत तो क्यूँ धन संचय ; पूत कपूत तो क्यूँ  धन संचय

खत में अभिषेक ने लिखा था- डार्लिंग पापा, आप कैसे हैं? हम सब यहां ठीक हैं और मैं आपको बहुत मिस कर रहा हूं। पापा आप जल्दी घर आ जाओ। पापा मैं आपकी मुस्कुराहट की प्रार्थना कर रहा हूं। भगवान सभी की प्रार्थना सुनते हैं। आप परेशान ना हों मैं मम्मा, श्वेता दीदी और घर का ध्यान रख रहा हूं। मैं कभी-कभी शरारत भी करता हूं। आई लव यू। पापा आपका डार्लिंग बेटा अभिषेक।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं। वह कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जाने वाले थे मगर तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं जा पाए। अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती भी हुए थे।

Latest Bollywood News