1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों में आने के लिए Amitabh ने भेजी थी ये तस्वीर, डॉयरेक्टर ने कहा Rejected

फिल्मों में आने के लिए Amitabh ने भेजी थी ये तस्वीर, डॉयरेक्टर ने कहा Rejected

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। उनकी आवाज, उनकी अदाकारी और उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने के लिए अपनी जो तस्वीर उन्होंने ऑडिशन के लिए भेजी थी।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। उनकी आवाज, उनकी अदाकारी और उनके अंदाज के लाखों दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने के लिए अपनी जो तस्वीर उन्होंने ऑडिशन के लिए भेजी थी उसे देखकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। मगर आज आलम यह है कि उनसे उम्र में काफी छोटी हीरोइने भी उनके साथ एक फिल्म करने की तमन्ना रखती है।

इसे भी पढ़े:- बिग बी ने किया शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी का विमोचन

आज लोग उनकी एक झलक पाने के लिए कई घंटों तक उनके घर के बाहर बैठे रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड के इस शहंशाह को बतौर अभिनेता रिजेक्शन झेलने को मिला था। इतना ही नहीं उन्होंने AIR रेडियों में भी ऑडिशन दिया थी लेकिन वहां उन्हें उनकी अजीब आवाज की वजह से कोई अवसर नहीं दिया गया। अब फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 50 साल बीत जाने के बाद अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक पेड़ पर हाथ रखे खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के लिए, मैंने ये तस्वीर भेजी थी, फिल्मफेयर-माधुरी टेलेंट कॉन्टेस्ट को.. इस तस्वीर को देखने के बाद, मुझे रिजेक्ट कर दिया गया, ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है। किसी एंगल से नहीं लग रहा ये पतला ताड़ का पेड़, एक्टर बन सकेगा। हाहाहाहा!!"

amitabh

गौरतलब है कि ख्वाजा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी फिल्म 'सात हिन्दुस्तानी' से अमिताभ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बिग बी आखिरी बार फिल्म 'वजीर' में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में दिखे थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था।

Latest Bollywood News