1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को शेयर की पहले फोटोशूट की तस्वीर, फैन्स ने कहा-शानदार

अमिताभ बच्चन को शेयर की पहले फोटोशूट की तस्वीर, फैन्स ने कहा-शानदार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आजकल अपनी पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अमिताभ बच्चन

लॉकडाउन के चलते सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। साथ ही अपनी पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कई बार तो फैन्स को फोटो में कौन-कौन है यह पहचानने का चैलेंज भी दे देते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने अपने पहले फोटोशूट की फोटो शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 1969 में फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए पहला फोटोशूट। यह फोटोशूट मैगजीन स्टार एंड स्टाइल के लिए किया गया था जो उस समय फिल्मफेयर के साथ बढ़िया मैगजीन थी।जाहिर है उस वक्त मैं ना स्टार था, ना ही मुझमें स्टाइल था।

अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट उनके फैन्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दोनों को ही काफी पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा शानदार, मैंने हाल ही में आपकी फिल्म सिलसिला देखी है। 

वैसाखी के त्यौहार पर अमिताभ बच्चन ने एक तेरी रब ने बना दी जोड़ी गाने की फोटो शेयर करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा-बैसाकी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई
ये दिन हर दिन मंगलमय हो , हम सब की यही दुहाई । हर्षित पल औ मधुमय जीवन , अपने घर मनाएँ ,सुख शांत सुरक्षित रहें सदा , ईश्वर से यही दुआएँ।

Latest Bollywood News