A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर कर फैन्स को दिया एक्टर्स को पहचानने का चैलेंज

अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर कर फैन्स को दिया एक्टर्स को पहचानने का चैलेंज

अमिताभ बच्चन अक्सर पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है। जिसमें सभी को पहचानने का फैन्स को चैलेंज दिया है।

 amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।वह आज कल कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने में लगे हुए हैं। साथ ही वह पुरानी फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। इस बार अमिताभ बच्चन ने पुरानी फोटो शेयर करके फैन्स को चैलेंज दिया है। अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करके फैन्स ने स्टार्स को पहचानने के लिए कहा।

शेयर की हुई तस्वीर कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में हुए एक मैच की है। अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-बातें प्रतिदिन इन कठिन परिस्थितियों की होती हैं , निरंतर। सोचा कुछ पुरानी यादें ताज़ा कर दें , बैठे बैठे अपने घर। ट्वीट में आखिरी में उन्होंने फैन्स को कलाकारों के नाम बताने का चैलेंज दिया।

आइए आपको पहले हम इन कलाकारों के नाम के बारे में बता देते हैं। इस फोटो में अमिताभ बच्चन के साथ जीतेंद्र, दिलीप कुमार, अनिल चोपड़ा, प्रेम चोपड़ा, जॉनी वॉकर, रबी घोष औप अनिल चटर्जी हैं।

अमिताभ बच्चन की शेयर की फोटो पर फैन्स ने जवाब देना शुरू कर दिया साथ ही इस मैच से जुड़ी और भी कई फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया है।

अमिताभ बच्चन इस समय अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं। वह कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से सोशल मीडिया के जरिए घर में रहने की अपील कर रहे हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म फैमिली रिलीज की गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इस शॉर्ट फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए हैं।

Latest Bollywood News