A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने थाइलैंड में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग पूरी की

अमिताभ बच्चन ने थाइलैंड में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग पूरी की

अभिनेता अमिताभ बच्चन के अलावा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

amitabh bachchan thugs of hindostaan - India TV Hindi
Image Source : PTI amitabh bachchan thugs of hindostaan

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन पहली बार जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में अभिनय करते नजर आएंगे। अमिताभ पिछले कई दिनों से थाइलैंड की शूटिंग कर रहे थे। आखिर बिग बी ने शूटिंग पूरी कर ली है और वह घर आने के लिए तैयार हैं। 75 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह खबर दी है।

फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुये बच्चन ने लिखा है कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म की शूटिंग के बाद अब मुंबई और घर वापसी के लिए तैयार हूं। अभिनेता ने अपने अधिकारिक ब्लॉग पर भी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि अगले शेड्यूल के लिए एक बार फिर से तैयारी होगी लेकिन फिलहाल की शूटिंग पूरी हो गयी।

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं और इसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News