1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने इस फिल्म के लिए गाई गणेश आरती

अमिताभ ने इस फिल्म के लिए गाई गणेश आरती

अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अमिताभ ने अभिनय करने के साथ-साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है।

bigg b- India TV Hindi
bigg b

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अमिताभ ने अभिनय करने के साथ-साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है। दरअसल फिल्म में बिग बी ने गणेश आरती गाई है। अमिताभ ने मंगलवार रात फिल्म के एक दृश्य की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह समुद्र तट के पास आरती करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- अमिताभ बच्चन ने बताया, आखिर 2000 रुपए के नोट का रंग 'PINK' क्यों?

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सरकार 3' के लिए प्रार्थना और गणेश की आरती, जिसे मैंने गाया।" इसकी शूटिंग यहां जुहू समुद्र तट पर हुई। वहीं बिग बी इसके लिए उत्साहित हैं। अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, " फिल्म ‘सरकार 3' के लिए जुहू अरबिया सागर तट पर आरती।"

यह लोकप्रिय फिल्म 'सरकार' की तीसरी कड़ी है। अमिताभ ने इस कड़ी की पहली दो फिल्मों में भी अभिनय किया है। भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म 'सरकार' वर्ष 2005 में रिलीज हुई। इसका दूसरा सीक्वल 'सरकार राज' 2008 में रिलीज हुआ था।

'सरकार 3' में अमिताभ के अलावा रोहिणी हट्टंगड़ी, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय, भरत दाभोलकर और यामी गौतम जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाचे हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News