1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

jhund, amitabh bachachan- India TV Hindi
Image Source : TWITTER jhund amitabh bachachan

फिल्ममेकर नागराज मंजुले अब बॉलीवुड में हाथ आजमाने को तैयार हैं। नागराज  फिल्म 'झुंड' लेकर आ रहे हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। जिसे बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। 

इस पोस्टर की बात करें तो अमिताभ बच्चन पीठ करके खड़े हुए है। वह ब्लू कलर का हुड पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सामने एक रेड-व्हाइट कलर की फुटबाल पड़ी है। उसे देखते हुए नजर आ रहे हैं।  

मंजुले की फिल्म 'झुंड'  मुख्य रुप से स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में  अमिताभ बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएगे। जो स्ट्रीट में रहने वाले बच्चों को प्रेरित करता है और एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करता है।

शबाना आजमी की हालत अब स्थिर, विक्की कौशल और तब्बू सहित कई हस्तियां अभिनेत्री से मिलने अस्पताल पहुंचीं 

मराठी फिल्म निर्माता नागराज मंजुले ने अपनी हिट फिल्म 'सैराट' से काफी फेम पा चुके हैं। अमिताभ इस फिल्म में पहली बार निर्देशक के साथ सहयोग करते नजर आएंगे। यह फिल्म मंजुले की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।

 

Latest Bollywood News