बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन कभी भी अपनी एक्टिंग से फैंस को निराश नहीं करते हैं। अभी उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'झुंड' की शूटिंग शुरु कर दी है। अभी कुछ मसय पहले अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया के साथ फोटो पोस्ट करके दी थी।
अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म झुंड की शूटिंग नागपुर में शुरू कर दी है। अमिताभ ने सोमवार शाम ट्विटर पर अपनी तस्वीरें साझा कर लिखा, "'झुंड' के लिए नागपुर में हूं। मराठी ब्लॉक बस्टर 'सैराट' के निर्देशक नागराज की पहली हिंदी फिल्म ..आकर्षण का केंद्र और नागपुर भौगोलिक दृष्टि से भारत का केंद्र। दो केंद्र मिल रहे हैं।"
नागराज मंजुले के निर्देशन में बन रही 'झुंड' कथित तौर पर स्लम सॉकर्स के संस्थापक विजय बारसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे जो सड़क पर रहने वाले बच्चों को फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
झुंड का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज, टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले सविता राज हीरेमठ, मंजुले और तांडव फिल्म एंटरटेंमेंट लिमिटेड कर रही है। अमिताभ बच्चन इसके बाद सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश में 1300 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाया है। जिनमें से कुछ किसानों के लिए वाराणसी से ट्रेन की बुकिंग भी की।
(इनपुट-आईएएनएस)
Also Read:
Priyanka chopra and Nick jonas Reception: दिल्ली में रात 8 बजे शुरु होगा रिसेप्शन, पीएम मोदी समेत कई स्टार्स हो सकते हैं शामिल
तैमूर अली खान की डॉल के बाद प्रियंका-निक की डॉल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Latest Bollywood News