A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को सिखाया पाउट करना, देखिए ये मजेदार वीडियो

अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को सिखाया पाउट करना, देखिए ये मजेदार वीडियो

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर को पाउट करना सिखा रहे हैं।

<p>अमिताभ-ऋषि</p>- India TV Hindi
अमिताभ-ऋषि

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जल्द ही अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म 102 नॉटआउट में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ऋषि के पिता की भूमिका में हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर को पाउट करना सिखा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव हैं ये बात किसी से छिपी नहीं हुई है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा है- BADUMBAAA! करन जौहर कोई आपको पाउट में टक्कर देने के लिए सीरियस कॉम्पटीशन देने आ गया है।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉटआउट 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News