A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को याद आए 'मासूमियत के दिन', शेयर की ये थ्रोबैक फोटो

अमिताभ बच्चन को याद आए 'मासूमियत के दिन', शेयर की ये थ्रोबैक फोटो

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : TWITTER अमिताभ बच्चन ने शेयर की पुरानी फोटो

मुंबई: अमिताभ बच्चन ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में 'मासूमियत के दिनों' को याद किया है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के एक कोलाज को शेयर किया, जो बॉलीवुड में (1969 में) उनके शुरुआती दिनों का मालूम पड़ता है। दूसरा तस्वीर 1970 का या 1980 के शुरुआत का मालूम पड़ता है।

अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "मासूमियत के दिन चले गए।"

लॉकडाउन के दौरान बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लोगों को अपनी वीडियो के जरिए फैंस को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News