A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया 'टाइगर' ढूंढने का मजेदार चैलेंज

लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया 'टाइगर' ढूंढने का मजेदार चैलेंज

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
Image Source : TWITTER अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया ये खास चैलेंज

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अगर आप भी इन दिनों बोर हो रहे हैं तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के इस चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते बिग बी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस को एक चैलेंज दिया है, जिसमें एक तस्वीर में छिपे हुए टाइगर को ढूंढना है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '11 टाइगर...'। उनका ये चैलेंज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ 'चेहरे', 'गुलाबो सिताबो', 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News