A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने दी ईद की मुबारकबाद, शेयर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने दी ईद की मुबारकबाद, शेयर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी है।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN अमिताभ बच्चन

इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद  का त्योहार माना जाता है। रोजों के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 25 मई को भारत में ईद मनाई जाएगी। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने एक मैसेज शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को ईद मुबारक हो। शांति के लिए, सद्भाव के लिए, अच्छे स्वास्थ्य के लिए, दोस्ती और प्यार के लिए  हमेशा के लिए  इस शुभ दिन की प्रार्थना करें। हम शांति और प्रेम में और भाईचारे में परिवार की निरंतरता में एक साथ लाएं। .. एक हो .. एक में हो।

अमिताभ बच्चन के स पोस्ट पर उनके कई फैन्स ने ईद की मुबारकबाद दी है।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जागरुक कर रहे हैं। वह वीडियो और मैसेज के जरिए लोगों को गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए कहते हैं। वह आए दिन मजेदार पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो-सिताबो अमेजन प्राअम पर 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News