A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर अमिताभ को क्यों है 'अजहर' में इतनी दिलचस्पी, जानिए

आखिर अमिताभ को क्यों है 'अजहर' में इतनी दिलचस्पी, जानिए

इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म 'अजहर' को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

amit- India TV Hindi
amit

नई दिल्ली: इमरान हाशमी के अभिनय से सजी फिल्म 'अजहर' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसे देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। 'पीकू' में अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आगामी बायोपिक 'अजहर' की सफलता की कामना की है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म की सफलता की कामना की।

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'पीकू' में भागीदारी रहा सोनी पिक्चर्स अब दूसरी फिल्म 'अजहर' लेकर आ रहा है। इसकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका निभा रहे हैं। इमरान हाशमी अभिनीत 'अजहर' में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में अजहरुद्दीन के जीवन में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। उन पर 2000 में मैच-फिक्सिंग में संलिप्त होने का आरोप था, जिसके कारण उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जहां इमरान को अजहरुद्दीन की भूमिका में देखा जा रहा है। फिल्म में प्राची देसाई और नरगिस फाखरी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। प्राची फिल्म में उनकी पहली पत्नी नौरीन की भूमिका में दिखेंगी जबकि नरगिस उनकी दूसरी पत्नी अभिनेत्री संगीता बिजलानी के किरदार में नजर आएंगी।

इसके अलावा इसमें लारा दत्ता वकील की भूमिका में हैं। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News